लड़की ने जूते और थप्पड़ मारकर पीटा RPF कर्मचारी, लोगों ने बनाई वीडियो

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2020 - 12:16 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक 15-16 साल की लड़की ने आर.पी.एफ. कर्मचारी की जूते और थप्पड़ मार कर छित्तर परेड की। हंगामे के दौरान आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। उन्होंने भी कर्मचारी को पीटा और उसकी वीडियो बना कर वायरल कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारी को काबू कर लिया।

लोगों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी नशे में था और उसने लड़की के साथ बदसलूकी की है। स्टेशन पर यह सारा हंगामा करीब आधे घंटे तक चला, जिसके बाद पुलिस किसी तरह लोगों की भीड़ से आर.पी.एफ. कर्मचारी को छुड़वा कर ले गई। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उक्त लड़की मानसिक तौर पर परेशान रहती है, जो हमेशा रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाती है। आर.पी.एफ. कर्मचारी ने उसे पहचान कर घर वापस जाने के लिए कहा लेकिन गुस्से में आई लड़की ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। दूसरी ओर पुलिस अधिकारी का कहना है कि फिलहाल इस मामले में उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई। यदि इस संबंध में कोई अन्य वजह निकल कर सामने आती है तो वह आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई जरूर करेंगे। 

Edited By

Sunita sarangal