13 वर्षीय लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 03:02 PM (IST)

समराला : इलाके के एक गांव की एक 13 वर्षीय लड़की द्वारा गांव वासी से तंग आकर खुदकुशी की खबर से गांव में सनसनी फैल गई है। लड़की का संस्कार करने के बाद मृतका की मां द्वारा पुलिस को शिकायत में बताया गया कि उसकी बेटी के मोबाइल फोन में गांव के ही रहने वाले बलबीर सिंह द्वारा भेजे गए आपत्तिजनक मैसेज मिले हैं। इससे लगता है कि उसकी बेटी ने बलबीर सिंह द्वारा मानसिक रूप से परेशान किए जाने के बाद आत्महत्या की है।  

समराला पुलिस ने आरोपी बलवीर सिंह (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की मां ने बताया कि वह गांव में बलबीर सिंह के घर पर काम करती थी। उसने बलवीर सिंह की हरकतों से तंग आकर उसके घर काम करना बंद कर दिया। बेटी के आत्महत्या करने के बाद उसके फोन से पता चला कि बेटी ने बलबीर सिंह की वजह से आत्महत्या की है।

उन्होंने बताया कि बलबीर सिंह उनके घर आकर नाबालिग बेटी का यह कहते हुए अंतिम संस्कार करवा दिया कि उलटा आप पर कार्रवाई हो जाएगी। मृतका की  चाची ने बताया कि लड़की और उसकी मां उक्त आरोपिों के घर काम करती थी। आरोपी मृतका से अश्लील हरकतें करता था। इसके बाद मृतका की मां ने काम छोड़ दिया था। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग की वीडियो बना ली थी और उसे वायरल करने की धमकी देता था। बेटी को डरा धमका कर उसके साथ कथित तौर पर गलक काम भी किया और बाद में उसे तंग परेशान करना शुरू कर दिया था।      

इसकी पुष्टी मृतक के मोबाइल फोन से मिली आपत्तिजनक वीडियो हुई है। इससे तंग आकर ही बेटी ने आत्महत्या की है। मोबाइल से यह भी पता लगा बहै कि मृतका को  पिसी को बात न बताने के लिए पैसों का लालच देता था और मामले को रफा-दफा करने के लिए उन्हें लालच दिया गया। समराला के डी.एस.पी. तरलोचन सिंह ने बताया कि मृतका की मां की ओर से शिकायत मिली है। जांच के बाद गत 23 मार्च को आत्महत्या करने वाली नाबालिग बेटी के मामले में आरोपी बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ POCSO एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

News Editor

Kalash