संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत, परिवार ने रात के अंधेरे में ही किया संस्कार(Video)

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 09:40 PM (IST)

गढ़शंकर: माहिलपुर के एक निकटवर्ती गांव में एक 22 वर्षीय लड़की की रहस्यमय हालत में मौत हो गई। घटना 5 जून की बताई जाती है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है व मृतका का संस्कार भी उसी दिन रात को 10 बजे कर दिया गया बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के भाई के गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध थे। उक्त महिला के बेटे के  मृतका से अवैध सबंध थे। गत 5 जून को शाम करीब 5.30 बजे लड़की अचानक बीमार हो गई। उपरांत मृतका का बड़ा भाई (जो कि अविवाहित है) उसे गांव कोटफतूही में एक प्राईवेट अस्पताल ले गया यहां डाक्टर ने मृतका का चैकअप किया जिसमें खुलासा हुआ कि लड़की गर्भवती है। इसके उपरांत उस लड़की की रहस्यमय परिस्थियों में मौत हो गई व रात 10 बजे उसका संस्कार कर दिया गया। शक है कि लड़की का कत्ल किया गया है। एस.एच.ओ माहिलपुर नीलम कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है व गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी। 

Vaneet