भयानक सड़क हादसे में लड़की की हुई मौत, कुछ दिनों बाद जाना था Canada

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 12:20 PM (IST)

समराला(गर्ग): आज सुबह 6 बजे के करीब एक भयानक सड़क हादसे में एक्टिवा और पंजाब रोडवेज की बस की टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक्टिवा सवार दो लड़कियों को बस ने कुचल दिया। हादसे में 19 वर्षीय लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की नवदीप कौर गांव के पास मादपुर के पूर्व सरपंच की बेटी थी। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों बाद ही वह कनाडा जाने वाली थी। 

मिली जानकारी के अनुसार हादसा समराला के लुधियाना रोड पर कमल पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ है। बताया जा रहा है कि आगे की सड़क खराब होने के कारण यह हादसा हुआ है। समराला से लुधियाना जा रही बस की टक्कर एक्टिवा से हुई। बस दोनों लड़कियों के ऊपर जा चढ़ी और उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में नवदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर घायल हो गई। दूसरी लड़की की पहचान गांव हैडों निवासी निशा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां ब्यूटीशन की क्लास लगाने के लिए समराला जा रही थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal