लड़की को हुआ सहेली के पिता से प्यार, फोन पर कहा...जानू कैसे हो!

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 05:14 PM (IST)

पठानकोट: इश्क करने की कोई उम्र नहीं होती है। यह किसी भी उम्र में हो जाता है। ऐसी ही मामला पठानकोट में सामने आया जहां एक घर में बेटी के पास पढऩे आने वाली उसकी सहेली से पिता ने प्यार कर लिया और यह सब कई माह तक चलता रहा है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब बेटी अपने पिता का मोबाइल फोन चला रही थी। अचानक पिता के फोन पर उसकी सहेली का फोन आया व बोली, जानू कैसे हो...पिता के फोने पर जानू शब्द सुनकर बेटी बोली, मैं जानू नहीं जानू की बेटी बोल रही हूं।

सके बाद लड़की ने फोन काट दिया। बेटी ने फोन नंबर चैक किया तो वह उसकी सहेली का निकला। यह सब देखकर बेटी के होश उड़ गए। इस बारे में जब बेटी तथा मां ने पिता से पूछा तो उसने इन आरोपों को नकार दिया। गत सुबह मां-बेटी सहेली के घर उसे समझाने पहुंची तो दोनों पक्षों में लड़ाई-झगड़ा हो गया और मां-बेटी गंभीर घायल हो गई। जिसके बाद दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया और मेडिकल करवाने के बाद सहेली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी।

वहीं बेटी का आरोप है कि उसी के घर के पास रहने वाली उसकी सहेली मार्च में घर में पढऩे के लिए आती थी। इसी दौरान उसने पिता से इश्क लड़ा लिया और अब पिता के पैसों पर ऐश कर रही है। वह जब मां के साथ सहेली को समझाने गई तो सहेली व उसके परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। बेटी ने बताया कि पिता ने सहेली का नंबर मोबाइल फोन पर एक्सवाई के नाम से सेव किया था। वहीं दूसरे पक्ष की लड़की ने इन सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसकी अपनी सहेली से नहीं बनती, इसलिए वह अपने पिता का नाम लेकर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उधर जब इस मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की जा रही है। 
 

Vaneet