Punjab की लड़की को Muscat के शेख को बेचा, बयां किया दिल पसीच देने वाल दर्द

punjabkesari.in Tuesday, Jan 16, 2024 - 07:36 PM (IST)

कपूरथला : कपूरथला से बेहतर भविष्य के लिए मस्कट गई लड़की ने दिल पसीच देने वाला दर्द बयां किया है। पंजाब किसान यूनियन बागी के प्रयास से लड़की भारत वापस लायाग या है। इस दौरान पीड़ित लड़की ने बताया कि 4-5 महीने पहले घर के हालात सुधारने के लिए वह मस्कट गई जहां पर उसे एक शेख को बेचा गया था। धोखे से शेख को बेचे जाने के बाद उसे काफी प्रयास के बाद भारत वापस लाया गया। लड़की ने बताया कि उसे खाना भी ठीक से नहीं दिया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी।

अपना दर्द बयां करते हुए लड़की ने बताया कि उसे ब्यूटी पार्लर काम करने का कह कर टूरिस्ट वीजा पर मस्कट भेजा गया। मस्कट पहुंचते ही उसके दस्तावेज छीन लिए गए और उसे एक शेख के घर पर काम करने के लिए मजबूर किया गया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की और उसे बंधक बना कर कमरे बंद कर दिया गया। उसे 20-25 दिन तक भूखे कर मारपीट की गई। 
इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने पंजाब किसान यूनियन बागी के सम्पर्क कायम करके सहायता की मांग की गई। जत्थेबंदी द्वारा पंजाब उच्चाधिकारी के साथ मुलाकात करके एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जत्थेबंदी के अधिकारियों ने लड़की को सुरक्षित वापस बुला लिया गया।

पीड़ित लड़की ने बताया कि वहां पर अन्य भारतीय लड़कियां भी फंसी हुई हैं, जिनमें पंजाबियों की संख्या ज्यादा है। उसने सरकार से मांग की है कि वहां पर फंसी अन्य भारतीय लड़कियों को भी सुरक्षित वापस लाया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her

News Editor

Kamini