विवाह का झांसा देकर लड़की के साथ किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 03:08 PM (IST)

संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल): विवाह का झांसा देकर एक लड़की को बहलाकर लेजाकर उसके साथ जबर दुष्कर्म करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ थाना सिटी 1 संगरूर में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

जानकारी देते हुए सहायक थानेदार कृष्ण सिंह ने बताया कि पीड़ित मुदई ने बयान दर्ज करवाए कि अरोपी परमिन्द्र सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी गली नंबर 2 प्रीत नगर बरनाला रोउ संगरूर 12 मई को मुदई को चंडीगढ़ में विवाह करवाने का झांसा देकर ले गया व वापिस आते पटियाला के एक होटल में मुदई की मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना बार किसी को बताने पर धमकियां दी। पुलिस ने मुदइ के बयानों के अधार पर पड़ताल करने पर अगली कानूनी कारर्वाइ शुरू कर दी है।    

Vaneet