गर्म तेल की चपेट में आने से हलवाई समेत लड़की झुलसी

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 11:39 AM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): टांडा कस्बे में शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब घर में शादी की तैयारी को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच घर की कच्ची छत गिरने से गर्म तेल की चपेट में आए हलवाई सहित लड़की बुरी तरह झुलस गई। परिवार के लोगों ने दोनों को तत्काल ही इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल टांडा व बाद में बेहतर इलाज के लिए होशियारपुर सिविल अस्पताल रैफर कर दिया।
PunjabKesari
घायल की पहचान 32 वर्षीय विजय कुमार पुत्र लालचंद व लड़की की पहचान रीता रानी पुत्री देवेन्द्र कुमार के तौर पर हुई। दोपहर करीब 1 बजे दोनों ही घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद होशियारपुर के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल होशियारपुर में उपचाराधीन घायलों के परिजनों ने बताया कि घर में 15 अक्तूबर को शादी की तैयारी को लेकर काम चल रहा था।

हलवाई विजय कुमार छत पर पकवान तैयार करने में लगा था कि इसी दौरान छत पर भार अधिक हो जाने व कच्ची छत होने की वजह से छत अचानक भरभराकर नीचे जा गिरा। नीचे कमरे में लड़की समेत कई लोग थे लेकिन गर्म तेल के छीटें लड़की के पैरों पर पडऩे से वह बुरी तरह घायल हो गई। घायल विजय कुमार के करीब 35 फीसदी व लड़की रीता के दोनों पांव के करीब 20 फीसदी हिस्सा ही गर्म तेल की चपेट में आया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News