फ्लाईओवर से युवती ने लगाई छलांग, भयानक मंजर देख उड़े लोगों के होश

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 07:16 PM (IST)

जालंधर (वरुण): कुछ लड़कों द्वारा छेड़खानी करने और गंदे कमेंट देने से परेशान युवती ने बी.एम.सी. चौक फ्लाईओवर से कूदकर जान देने की कोशिश की। यह युवती छेड़खानी करने वाले युवकों से इतना परेशान आ गई थी कि अपने दफ्तर से पैदल ही बी.एम.सी. चौक फ्लाईओवर तक पहुंच गई। जैसे ही पीड़िता सड़क पर आकर गिरे तो राहगीर दंग रह गए। चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने कुछ राहगीरों की मदद से युवती को सिविल अस्पताल पहुंचाया और जिसके बाद उसका इलाज शुरू हुआ। इस हादसे में पीड़िता के दोनों टांगों की हड्डियां टूट चुकी है।



उसने बताया जब भी वह अपने ऑफिस आती जाती थी तो रास्ते मे कुछ दिनों से मिल रहे युवक उसका पीछा करके छेड़खानी करते थे और उसे गंदे कमेंट भी करते थे। पीड़िता ने कहा कि वह उन युवकों से काफी तंग आ चुकी थी। इसी के चलते वह मानसिक तौर पर भी परेशान रहने लगी। युवती ने कहा कि उसने आने घर वालों को भी कुछ नहीं बताया। शुक्रवार शाम 5.30 बजे पीड़िता अपने आफिस में से काम का कह कर निकली और पैदल ही बी.एम.सी. चौक पहुंच गई। पीड़ित लड़की शाम करीब 6.15 बी.एम.सी. चौक फ्लाईओवर पर पहुंचे तो देखते ही देखते उसने छलांग लगा दी।



वहीं पर खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तुरंत एक राहगीर की मदद से युवती को गाड़ी में डाला और उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में युवती ने अपने साथ हो रही छेड़खानी के बारे सारी जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना नई बारादरी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लड़की से मिले एक पहचान पत्र में किसी लड़के का नाम भी लिखा हुआ है। लड़की ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह उन लड़कों को जानती भी नहीं। उधर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इस हादसे में लडक़ी की दोनों टांगों की हड्डी टूट गई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद लड़की के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवती को गाड़ी में ले जाकर सिविल अस्पताल भर्ती करवा दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि अभी तक यह नहीं पता लग सका कि युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास क्यों किया। पुलिस जांच कर रही है। 

Mohit