पहले लड़की ने शख्स को की अश्लील वीडियो कॉल, फिर किया कुछ ऐसा जो सोचा न था

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2024 - 05:19 PM (IST)

तरनतारन : लड़की द्वारा वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 3 लाख  94 हजार 500 रुपए की ऑनलाइन ठगी मारने का मामला सामने आया है। थाना चोहला साहिब की पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।   

बलबीर सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी चोहला साहिब ने जिले के एस.एस.पी. को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उससे अश्लील वीडियो कॉल करते हुए करीब 4 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई है, इस संबंध में एस.एस.पी. द्वारा मामले की जांच  के बाद पुलिस कप्तान पी.बी.आई. आर्थिक अपराध साइबर क्राइम तरनतारन द्वारा करवाने के आदेश जारी कर दिए गए। इस मामले की अधिकारी द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई कि बिंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गुरु हर सहाय फिरोजपुर द्वारा किसी अज्ञात लड़की से बलबीर सिंह पुत्र सेवा सिंह को वीडियो कॉल करवा कर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। इस संबंध में बिंदर सिंह ने बलबीर सिंह से 3 लाख 94,500 ऑनलाइन ट्रांसफर करवाते हुए ठगी मारी गई है।   

इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सब-डिवीजन गोइंदवाल साहिब रवि शेर सिंह ने बताया कि इस मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा जारी हुए आदेशों के बाद बिंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News