बुलंदियां हासिल कर रही 8 वर्षीय बच्ची, कई रिकार्ड बना किया देश का नाम रौशन

punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2022 - 01:51 PM (IST)

रूपनगर (विजय शर्मा): रूपनगर शहर की सानवी सूद का नाम ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनैशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है और उन्हें मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। अपनी प्रतिबद्धता से सानवी अपने समाज की हर लड़की को एक सपना दिखाना चाहती है कि अगर मन में विश्वास हो तो कुछ भी संभव है। वह बालिका शक्ति को आगे ले जाना चाहती है ताकि भारत की हर लड़की अपने देश पर गर्व महसूस करते हुए आगे बढ़ सके क्योंकि उसने अपना मोटो ‘फील फ्री इन फ्री इंडिया’ भी बनाया है।

गौरतलब है कि सानवी सूद महज 8 साल की बच्ची है जो पंजाब के रूपनगर शहर में रहती है। इतिहास रचकर सानवी सूद ने न सिर्फ अपने शहर बल्कि अपने देश का नाम भी रोशन किया है। सानवी सूद ने 7 साल की उम्र में माऊंट एवरेस्ट के बेस कैंप में पहुंचकर भारत की सबसे कम उम्र की लड़की होने का खिताब अपने नाम किया है। उनकी यह उपलब्धि तब और भी बड़ी हो गई जब महज एक महीने के भीतर उन्होंने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माऊंट किलिमंजारो को फतह कर एशिया की सबसे छोटी लड़की होने का खिताब अपने नाम कर लिया। उनकी उपलब्धियों को देखकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी ने उन्हें अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash