पानी की छबील पर सेवा कर रही लड़की से छेड़छाड़, तीन के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jul 01, 2018 - 07:33 PM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र) : फव्वारा चौक पर पानी की छबील पर सेवा कर रही लड़की के साथ कुछ व्यक्तियों ने छेड़छाड़ की। इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत पर गगनदीप सिंह पुत्र जसदेव सिंह, दीपा सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, रणजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव तेजा थाना सदर पटियाला की पहचान की गई है। 

लड़की के पिता के मुताबिक वह चौक पर पानी की छबील पर सेवा कर रहा था और वहां उक्त व्यक्ति आए और उसकी लड़की को अश्लील शब्दावली प्रयोग की और हरकतें भी कीं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 354 ए आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज करके अगली कार्यवाही शुरू कर दी है। तीनों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। 

Punjab Kesari