नहर में लड़की ने छलांग लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा.....

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 09:40 PM (IST)

गिदडबाहा (संध्या): लंबी के नजदीक गांव महूआना से गुजरती राजस्थान नहर में छलांग लगाकर एक नौजवान लड़की ने आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार घटना का पता चलते ही गांव महुआना के गांव वासियों ने लड़की को नहर से निकाला, लेकिन तब तक लड़की की मौत हो गई थी। लड़की की पहचान शिवताज के तौर पर हुई जोकि दियोन खेड़ा की रहने वाली थी।

इस समय गांव दाने वाला में आपनी बुआ के पास रह रही थी जिस के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला जिस पर कुछ लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया गया है। लड़की के फूफा परमिंदर सिंह ने बताया की मृतक लड़की का पिता अपाहिज है और लड़की की माता ने दूसरी शादी करवाई है, जिसमें खर्चे का केस किया हुआ है जिससे लड़की परेशान थी। शाम को महुआना के पास से गुजरती राजस्थान नहर में उसने छलांग लगा दी, जिसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट पर लड़की की माता और कुछ ओर लोगों के नाम दिए गए है।



दूसरी तरफ थाना लंबी की पुलिस की तरफ से मृतक लड़की के फूफा के बयानों पर लड़की की माता और जिसके साथ रह रही हैं और उनके नाना नानी के खिलाफ मामला दर्ज करके करवाई की जा रहीं हैं।

Mohit