बैंक से Cash लेकर आ रही लड़की को शातिर चोर ने लूटा, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 05:32 PM (IST)

लुधियाना (तरुण): लुधियाना के सरकारी बैंक में एक लड़की के साथ लूट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय रितिका सरकारी बैंक में अपनी माता के साथ पैसे निकलवाने के लिए गई थी। उसने दोपहर 1:15 बजे के करीब बैंक से एक लाख रूपए निकलवाएं थे। इस दौरान एक 23 वर्षीय लड़के ने उसे बात करने की नियत से कहा कि आप पैसे पहले गिनती कर लीजिये। 

लड़की उसकी बातों में आ गई और उसने 50 हजार के करीब पैसे उस लड़के को गिनती के लिए दे दिए और बाकी खुद करने लगी। ऐसे में मौका देखकर उक्त लड़के ने नोटों की गुत्थी में से करीब 23,500 रूपए निकाल लिए। जब उसके बाकी पैसे लड़की को दिए तो उसे नोटों की गुत्थी थोड़ी कम लगी। ऐसे में जब उसने नोटों को गिना तब तक उक्त आरोपी फरार हो चुका था। इस बारे मेंलड़की की तरफ से तुरंत थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Content Writer

Tania pathak