लव जेहाद में नकली नाम, परिवार और पेशे से लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया जा रहा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 09:41 AM (IST)

चंडीगढ़ (अर्चना सेठी): लव जेहाद ने हरियाणा के कई जिलों की हिंदू लड़कियों के जीवन को ‘काला’ कर दिया है। पीड़ित लड़कियों की सिसकियां परिवार के दिलों को दहला रही हैं। कुछ पीड़िताएं चंगुल से बचने के बाद सदमे में हैं तो कुछ लड़कियां लव जेहाद में फंसकर विदेशों में बेची जा चुकी हैं। पहचान छिपाकर लड़कियों की भावनाओं से खेलने वाले युवक एक के बाद दूसरी हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर बदले में इस्लामिक संस्थाओं से लाखों रुपए कमा रहे हैं।  ऐसी स्थिति में कुछ हिंदू संगठनों ने लड़कियों को लव जेहाद से बचाने के लिए सभी जिलों में तेजी से काम शुरू कर दिया है और बाकायदा लड़कियों की काऊंसलिंग की जा रही है। इतना ही नहीं, खुफिया कार्यकत्र्ताओं से ऐसे मामलों पर नजर रखवाकर लड़कियों को बचाया भी जा रहा है। लव जेहाद के चंगुल से बची पीड़िताओं से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अपने वश में करने के लिए उन पर  तंत्र विद्या का भी इस्तेमाल किया गया। 
 

पीड़िताओं की सिसकियां: काश मैं उससे न मिली होती
काश... मेरे जीवन में कबीर जैसा राक्षस न आया होता। कबीर न सिर्फ मेरे जज्बातों से खेला, बल्कि मेरे लाखों रुपए हड़पे और मुझे मेरे परिवार से भी दूर कर दिया। मुसलमान होते हुए उसने मुझे बताया कि वह हिंदू है और आगरा का रहने वाला है। आठ साल पहले एक शादी में कबीर से मेरी मुलाकात हुई थी। अपने झूठे प्रेम जाल में फंसाकर उसने वायदा किया कि वह मुझसे शादी करेगा। सालों बाद पता चला कि शादी या प्रेम उसका मकसद नहीं था, वह तो मेरा धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था। यह दर्द हरियाणा के एक जिले में रहने वाली सुनैना (बदला हुआ नाम) का है। सुनैना एक निजी कंपनी में काम करती है। महीने के 50 हजार रुपए कमाने वाली सुनैना को 5 साल बाद पता चला कि कबीर मुसलमान है। कबीर हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था और जो लड़की धर्म परिवर्तन को स्वीकार करती थी वह उसके साथ निकाह के लिए राजी हो जाता था। सुनैना ने बताया कि कबीर ने उसे उसके परिवार से दूर करने के बाद एक घर में रख लिया, लेकिन शादी के लिए शर्त रखी कि जब तक वह धर्म नहीं बदलती तब तक निकाह नहीं हो सकता। जब सुनैना ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो कबीर ने उसे मारना-पीटना और गालियां देना शुरू कर दिया। धर्म बदलने की जिद करने लगा। जब मैं नहीं मानी तो मुझे छोड़कर भाग गया। मेरे मां-बाप, परिवार मुझसे अलग हो चुके थे, ऐसे में मुझे पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने एक बार कबीर को गिरफ्तार भी किया, लेकिन पुलिस के चंगुल से छूट कर वह भाग गया और आज तक फरार है। मेरे जीवन को बर्बाद करने के बाद अब कबीर किसी दूसरी हिंदू लड़की की जिंदगी बर्बाद करने में लगा होगा।   


‘मेरी बेटी आज भी सदमे में है’
मैं जींद के ग्रामीण परिवार से हूं। मेरी बेटी पढ़ाई में होशियार थी। ब"ाों को घर में ट्यूशन पढ़ाकर वह अपनी स्नातक की पढ़ाई का खर्च निकालती थी। फेसबुक पर झूठी पहचान बताकर एक मुसलमान लड़के ने उससे दोस्ती कर झूठे प्रेम जाल में फंसा लिया। ब"ाी लड़के की बातों में आ गई। यह बात लव जेहाद की पीड़ित एक लड़की के पिता राम सिंह (बदला नाम) ने कही। उन्होंने बताया कि लड़के ने लड़की को अपने नकली परिवार से भी मिलवाया। झूठ बताया कि वह अच्छी कंपनी में नौकरी करता है। उसके पास गाड़ी और अच्छा घर भी है। जब हम लोग शादी के लिए राजी नहीं हुए तो लड़का मेरी लड़की को भगाकर ले गया। बाहर ले जाकर लड़के ने बताया कि वह मुसलमान है और लड़की को अगर उससे शादी करनी है तो सबसे पहले उसे धर्म बदलना पड़ेगा। लड़की समझ गई कि वह लव जेहाद के चंगुल में फंस गई है और हमने भी पुलिस की मदद लेकर लड़की को ट्रैस कर उसे बचा लिया। अब लड़का पुलिस हिरासत में है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने मदद की, वरना मेरी बच्ची को वह लड़का अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बेच देता। मेरी बच्ची बहुत दिनों तक सदमे में रही, अब धीरे-धीरे इस हादसे से बाहर आ रही है। 


‘मुझे बेचने की कोशिश की’ 
मेरा जीवन तो बर्बाद हो गया, लेकिन मैं चाहती हूं कि दूसरी हिंदू लड़कियां खुद को ऐसे अत्याचारी युवकों से बचा लें, जो लव जेहाद के चक्कर में लाखों रुपए कमाने के लिए लड़कियों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। पानीपत में बी.एससी. की पढ़ाई करने वाली अवंतिका (बदला नाम) का कहना है कि एक मुसलमान लड़के ने अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती की और जताया कि वह उससे सच्चा प्रेम करता है, उसके बगैर जी नहीं सकेगा। अवंतिका ने बताया कि लड़का उस पर तंत्र विद्या का भी इस्तेमाल करता था। परिवार को जब प्रेम प्रसंग का पता चला तो बंदिशें लगाना शुरू कर दीं। ऐसे में लड़के ने उसे नींद की गोलियां देकर परिवार को खिलाने के लिए कहा, ताकि परिवार के लोग सो जाएं और उनको मिलने पर रोक न लग सके। कुछ महीनों बाद पता चला कि वह हिंदू नहीं मुसलमान था। उसने मुझे धर्म परिवर्तन के लिए कहा और जब मैं नहीं मानी तो मुझे घर से उठवाकर बेचने की कोशिश की पर मैंने हिम्मत दिखाई और पुलिस की मदद लेकर खुद को बचा लिया। लड़का अब पुलिस हिरासत में है। 

Vatika