पटियाला के स्कूल से गायब हुई 3 लड़कियां! खंगाले जा रहे CCTV
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 03:39 PM (IST)
पटियाला : पटियाला से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां के एक निजी स्कूल की तीन लड़कियां कल यानि 15 अगस्त के दिन दोपहर के समय स्कूल से गायब हो गईं। इसके बाद बच्चियों के माता-पिता उनकी तलाश के लिए पुलिस थानों और शहर के कई इलाकों में भटकते दिखे।
इस संबंध में पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस के SHO ने बताया कि इन लड़कियों को ढूंढने के लिए जंग स्तर पर तलाश की जा रही है। इसे लेकर कल रात 2 बजे तक शहर के CCTV खंगाले गए। आपको बता दें कि स्कूल से लड़कियों का इस तरह से गायब होना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

