आज इस जिले के लोगों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में CM भगवंत मान

punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 09:56 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जिला संगरूर को सौगात देने जा रहे है। दरअसल, आज मुख्यमंत्री संगरूर दौरे पर है, जहां वह दिड़बा तहसील कांप्लेक्स और चीमा सब-तहसील कांप्लेक्स  का उद्घाटन करेंगे।  

उधर, दिड़बा के एस.डी.एम. राजेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए  बताया कि सारे इंतजाम मुक्कमल है और मुख्यमंत्री करीब 11 बजे पंडाल में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के प्रबंध कर लिए गए है। 
 

Content Writer

Vatika