विदेश में पढ़ाई के सपने को साकार करेगी GNA University, 84 देशों के 250 यूनिवर्सिटीज के खुले दरवाजे

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 02:47 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): उत्तर भारत में सर्वश्रेष्ठ उच्च शैक्षिक केंद्रों में जी.ऐन.ऐ यूनिवर्सिटी हर लिहाज से पहले स्थान पर है। पिछले 65 वर्षो से अधिक समय से विश्व स्तर पर ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स सर्वश्रेष्ठ स्वीकारे जाते जी.ऐन.ऐ ग्रुप की छत्रछाया में सफलता का नया अध्याय लिख रही फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर स्थित जी.ऐन.ऐ यूनिवर्सिटी में गुणवत्ता को आधार बना बेहद प्रभवशाली तरीके से उपलब्ध करवाई जा रही उच्च शिक्षा के हो रहे प्रसार की प्रशंसा आज देश-विदेश से यहां आने वाले अनेक लोग कर रहे है।

जी.एन.ए युनिवर्सिटी का यू.के.(इंगलैंड) की उच्च शिक्षा में 150 वर्षों से भी पुरानी व प्रतिष्ठित पीयर्सन बी.टैक. के साथ औपचारिक तौर पर शैक्षिक अनुबंध हुआ है। इसके साथ अब जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले छात्रोम हेतु 84 देशों में मौजूद 250 विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटीज के दरवाजे खुल गए हैं।

इस संबंधी जी.ऐन.ए ग्रुप ऑफ़ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरसरन सिंह सिहरा व जी.ऐन.ए गियर्स के डायरेक्टर गुरसरन सिंह सिहरा (चांसलर जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी) व जी.एन.ए. गीयर्स के डायरेक्टर गुरदीप सिंह सिहरा (प्रो. चांसलर जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी) के बताया कि जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी का पीयर्सन बी.टैक. (यू.के.) के साथ ऐतिहासिक शैक्षिक अनुबंध किया है और इसका लाभ यहां पर पढ़ने वाले छात्र वर्ग को मिलने वाला है, इसे लेकर भारत शिक्षा रत्न अवार्ड से नवाजे जा चुके यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर गुरदीप सिंह सिहरा ने ‘पंजाब केसरी’ के साथ कई अहम विषयों पर विस्तार सहित चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस अनुबंध के बाद यहां के विद्यार्थी 1 वर्ष का कोर्स इधर और 3 साल 84 देशों में मौजूद 250 विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटीज में कर सकते है। वे वहां जाकर अपनी पढाई के खर्चे खुद निकालने में भी सक्षम होंगे और पीआर भी हासिल कर सकते है। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जी. एन. ए. यूनिवर्सिटी का हमेशा एक उद्देश्य रहता है कि वह कुछ न कुछ नया लेकर आएं। इसी कारण इस साल 'पियर्सन' के साथ मिल कर 'स्टडी अबरोड' नया प्रोगराम लेकर आए हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते है। वे यूनिवर्सिटी की वैबसाईट पर जाकर या यूनिवर्सिटी में आकर सभी पाठ्यक्रमों की जानकारी ले सकता है। 

Edited By

Tania pathak