Gold Rate Today: फिर महंगा हुआ सोना! यहां देखें 24k और 22k के दाम
punjabkesari.in Saturday, Dec 13, 2025 - 02:04 PM (IST)
पंजाब डेस्कः सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 135,000 जबकि शुक्रवार को 133,600 रिकार्ड की गई थी। वहीं 22 कैरेट सोना आज 125,550, चांदी 131,630 रिकार्ड की गई है।
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 8 से 12 दिसंबर 2025 के बीच सोना ₹4,453 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमतों में ₹16,092 प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया। IBJA डेटा के अनुसार....
- 8 दिसंबर 2025 को 999 प्योरिटी वाला सोना ₹1,28,257 प्रति 10 ग्राम पर था।
- 9 और 10 दिसंबर को हल्की गिरावट के बाद भाव ₹1,27,788 तक आ गए।
- 11 दिसंबर से ट्रेंड पलटा और 12 दिसंबर को सोने में जोरदार उछाल देखने को मिला।
- 12 दिसंबर को सोना बढ़कर ₹1,32,710 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

