Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज के ताजा भाव

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 01:47 PM (IST)

पंजाब डेस्कः सोना-चांदी की कीमतों को लेकर उतार-चढ़ाव जारी है। दरअसल, जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 154,500 रुपए जबकि 22 कैरेट सोना 143,690 पर पहुंच गया हैं। बात करें चांदी की तो चांदी आद 259,200 रुपए तक पहुंच गई है। 

उधर, घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। MCX पर 24 कैरेट  सोना 2,574 रुपये यानी 1.71 फीसदी की बढ़त के साथ 1,53,102 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। 

वहीं, चांदी की बात करें तो Silver सोने से भी अधिक तेजी दर्ज की गई। MCX पर चांदी 5,717 रुपये यानी 2.32 फीसदी की मजबूती के साथ 2,51,903 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। यह आंकड़ा 15 जून 2026 सुबह 9:30 बजे तक का है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News