Gold-Silver Price: सोना स्थिर, चांदी के दाम में तेजी, करें चेक..

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 04:08 PM (IST)

जालंधर: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 1,53,920 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

वहीं, चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी का भाव 2,52,500 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है, जबकि इससे पहले इसका भाव 2,50,300 रुपए प्रति किलो था। सोने के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है। सराफा बाजार में कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika