दशहरे पर गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें आज के नए रेट

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 01:36 PM (IST)

जालंधर: दशहरे के दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,49,000 रुपये पर आ गया, जबकि सोमवार को इसकी कीमत 1,50,300 रुपये थी।

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी कम हुई है। सोमवार को 1,39,780 रुपये के मुकाबले मंगलवार को इसका भाव घटकर 1,38,570 रुपये रह गया। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को 2,16,700 रुपये पर रही चांदी मंगलवार को घटकर 2,14,500 रुपये पर आ गई। इस तरह एक दिन में 24 कैरेट सोना 1,300 रुप 22 कैरेट सोना 1,210 रुपये और चांदी 2,200 रुपये सस्ती हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News