बुधवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी, खरीदने से पहले करें चेक...

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 01:59 PM (IST)

जालंधर: जालंधर सराफा एसोसिएशन की ओर से बुधवार को सोने और चांदी के नए भाव जारी कर दिए गए हैं।

एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,200 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,17,370 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी की कीमत 1,49,500 रुपए प्रति किलो रही। सोने-चांदी के इन नए भावों के बाद खरीदारी करने वाले लोगों की नजर बाजार के रुख पर बनी हुई है।

उधर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त रुख ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। बाजार में दिसंबर में ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना 96 फीसदी से अधिक आंकी जा रही है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। निवेशक अब अमेरिका के व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE) महंगाई आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व के आगामी मौद्रिक नीति फैसलों को लेकर संकेत मिल सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News