Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में फिर उछाल, यहां देखें ताजा भाव
punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 01:43 PM (IST)
पंजाब डेस्क: सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,500 प्रति 10 ग्राम हो गया है। गुरुवार को यह 1,55,200 था।
वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,46,480 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 1,44,340 था। बात करें चांदी की तो इसका भाव भी बढ़कर 2,43,600 प्रति किलो हो गया है। गुरुवार को चांदी 2,36,000 प्रति किलो थी। यानी चांदी के दाम में 7,600 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। उधर, MCX पर 10 ग्राम सोना 310 रुपए बढ़त के साथ 1,53,291 रुपए और चांदी की कीमत में 1343 रुपए की तेजी आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,39,548 रुपए पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी में तेजी दर्ज की गई है।

