सोना-चांदी के दामों में हल्की बढ़ोतरी, जानें क्या है आज के दाम
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 01:32 PM (IST)
पंजाब डेस्क: गुरुवार को सोना-चांदी के दामों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 161,000 पर पहुंच गई जबकि बुधवार को यह 160,500 रुपए पर थी।
वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 149,730 हो गई, जो बुधवार को 149,270 रुपए थी। चांदी की बात करें तो आज इसकी कीमत 270,200 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई, जो पहले 267,400 रुपए पर थी। कुल मिलाकर, गुरुवार को सोना-चांदी की बाजार दरों में मामूली वृद्धि देखी गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों के लिए बाजार में हल्की हलचल बनी हुई है।

