सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें शनिवार के ताजा भाव
punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 12:06 PM (IST)
पंजाब डेस्क: सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।
शनिवार को जालंधर सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी भाव के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,61,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,49,730 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चांदी का भाव 2,45,000 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार के रुख, डॉलर की चाल और निवेशकों की गतिविधियों के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में खरीदारी या निवेश से पहले ताजा भाव की जानकारी लेना जरूरी है।

