FBI की Top-10 Most Wanted लिस्ट में गोल्डी बराड़, $1 मिलियन का इनाम

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 10:02 AM (IST)

पंजाब डेस्क : कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ पर करोड़ का इनाम घोषित किया गया है। गौरतलब है कि, अमेरिकी जांच एजेंसी FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार FBI ने 28 सितंबर को गोल्डी बरार को ऑफिशियली 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की अपनी लिस्ट में शामिल किया। बराड़ 1950 में लिस्ट शुरू होने के बाद से इसमें शामिल होने वाला 543वां भगोड़ा बन गया है। अमेरिकी एडमिनिस्ट्रेशन ने उसे गिरफ्तार करने या उसके बारे में सही जानकारी देने वाले के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग Rs. 8.3 करोड़) तक के इनाम की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, FBI ने गोल्डी बराड़ को बहुत हिंसक, हथियारबंद और खतरनाक बताया है। FBI के अनुसार, बराड़ का संबंध अमेरिका के कैलिफोर्निया और कनाडा के कुछ हिस्सों से है। वह लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर संगठन के सदस्यों और सहयोगियों की गतिविधियों को निर्देशित करने में कथित तौर पर भूमिका निभाता था। FBI ने बताया कि जुलाई 2026 में Operation Hardball के तहत भारत से जुड़े 3 अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध समूहों के 37 आरोपियों के खिलाफ 3 अभियोग सार्वजनिक किए गए थे। 

FBI के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप से जुड़े एक अमेरिकी अभियोग में गोल्डी बराड़ को उत्तर अमेरिका में संगठन का कथित नेता बताया गया है। एजेंसी के अनुसार, बराड़ ने बिश्नोई के साथ मिलकर संगठन के सदस्यों और सहयोगियों की गतिविधियों को अलग-अलग देशों में निर्देशित करने में मदद की।

अमेरिकी अभियोग में बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई पर जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आदेश देने का आरोप लगाया गया है। निज्जर की 18 जून 2023 को एक सिख गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह आरोप अमेरिकी जांच के तहत सामने आए हैं और अभियोग में लगाए गए आरोप हैं, जिन्हें अदालत में साबित किया जाना बाकी है। FBI ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई को जून 2023 में कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के मर्डर से भी जोड़ा है। निज्जर की 18 जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक सिख धार्मिक जगह के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोल्डी बराड़ ने पहले दावा किया था कि वह और उसका गैंग निज्जर के मर्डर के लिए ज़िम्मेदार थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News