श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, मिली ये सुविधा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 09:13 AM (IST)

फिरोजपुर/जैतो (आनंद, मल्होत्रा, पराशर): श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, रेलवे की ओर से कटड़ा-नई दिल्ली तथा दरभंगा-आनंद विहार के बीच स्पैशल ट्रेन चलाई जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक 01635 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पैशल ट्रेन 30 दिसम्बर को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 01636 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पैशल ट्रेन 1 जनवरी, 2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात्रि 11.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पैशल ट्रेन मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा ऊधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

05527 दरभंगा- आनंद विहार टर्मिनल द्विसाप्ताहिक स्पैशल ट्रेन 29 दिसम्बर 2022 से 30 मार्च, 2023 तक प्रत्येक वीरवार और रविवार को दरभंगा से दोपहर 01.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 05528 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा द्विसाप्ताहिक स्पैशल ट्रेन 30 दिसम्बर 2022 से 31 मार्च 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 03.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 03.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यह द्विसाप्ताहिक स्पैशल ट्रेन मार्ग में जनकपुर रोड, सीतामढ़ी जं., बैरगनिया, रक्सौल जं., नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद तथा गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

Content Writer

Vatika