नेशनल लेवल के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, सी.एम. मान ने किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2023 - 01:10 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आज खिलाड़ियों का सम्मान समारोह रखा गया। यह कार्यक्रम नगर निगम दफ्तर में आयोजित किया गया, जहां सी.एम. मान खिलाड़ियों को सम्मानित करने पहुंचे।  सी.एम.मान ने इस दौरान नेशनल लेवल खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाले स्कॉलरशिप को दोगुना कर दिया गया है। सी.एम. मान ने कहा कि खिलाड़ियों को अब 8 हजार की जगह हर महीने 16 हजार रुपया स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस दौरान सी.एम.मान द्वारा नेशनल गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मान राशि दी गई। सम्मान समारोह दौरान नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 5 लाख रुपए और सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 3 लाख रुपए व अन्य को भी ईनाम राशि दी गई।

उन्होंने कहा कि खेलों के लिए माहौल देना होगा। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अपने जज्बे के साथ खेलना चाहिए न कि नौकरी मिलने के लिए नहीं। खिलाड़ियों को देश के लिए खेलना चाहिए। बच्चे अपना रोल मॉडल खुद बनें। सी.एम.मान ने कहा कि अब तो मां-बाप ही बच्चों को खिलाड़ी नहीं बनाना चाहते। राज्यों में खेलों का कल्चर ही खत्म हो गया। पूर्व सरकारो द्वारा खिलाड़ियों को नजर अंदाज किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila