आदमपुर से दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर, आनलाईन बुकिंग शुरू

punjabkesari.in Sunday, Apr 15, 2018 - 05:45 PM (IST)

जालंधरः करीब 3 साल की कशमकश के बाद आखिरकार स्पाईस जैट आदमपुर -दिल्ली के लिए डेली अपडाऊन 78 सीटर फ्लाइट शुरू करने जा रही है। 1 मई से पहली फ्लाइट दिल्ली से साढ़े तीन बजे उड़ान भर कर शाम 04:45 पर आदमपुर लैंड करेगी। बीस मिनट बाद 5.05 पर यही फ्लाइट वापिस दिल्ली के लिए रवाना होगी।

 

होटल प्रैजीडैंट से स्पाईस जैट की बुकिंग शुरू करते हुए वन-वे टिकट का शुरुआती रेट 1953 रुपए रखा गया है। उडान प्रोजैक्ट के अंतर्गत आदमपुर कपंनी का छठा स्टेशन है, जहां से फिलहाल शाम की फ्लाइट ही शुरू की गई है। कपंनी के मैनेजर का कहना है कि यदि इसके नतीजे अच्छे आए तो सुबह की फ्लाइट भी शुरू की जाएगी।  अगर बात करें इसके किराए की तो फिलहाल दिल्ली से आदमपुर की टिकट का किराया 2062 रुपए और आदमपुर से दिल्ली का किराया 1953 रुपए है। यह रेट सिर्फ पहली 25 -30 सीटों पर ही लागू होगा। 

 

फ्लाइट नंबर        कहां से                कहां तक                 डिपार्चर       अराइवल       फ्लाइट            विशेष किराया 

8731              दिल्ली (टी -2)           आदमपुर               15:30        16:45          रोजाना           2062 /- (25 से 30 सीट)   
8732               आदमपुर                 दिल्ली (टी -2)        17:05         18:15          रोजाना          1953 /- (25 से 30 सीट)     

 

इसके बाद बाकी 48 -53 सीटों का किराया 4 से 5 हजार तक पहुंच सकता है। डायनामिक फेयर में यदि डिमांड कम हुई तो टिकट सस्ती होगी। यदि डिमांड ज्यादा हुई तो टिकट महंगी बिकेगी। यहां बता दें कि फ्लाइट शुरू होने साथ जहां एन.आर.आईज को काफी ज्यादा फायदा होगा, वहीं अमृतसर का घरेलू ट्रैफिक भी 25 से 30 प्रतिशत तक कम होगा। 
 

swetha