पंजाब के स्कूलों के लिए अच्छी खबर, मान सरकार ने दिया ये तोहफा

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 09:07 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब के स्कूलों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सरकारी स्कूलों में बेहतर ढांचा स्थापित करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। 

सरकारी स्कूलों में खराब पड़ी वस्तुओं की जगह नई वस्तुओं की खरीद के लिए 45.66 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।  स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह राशि राज्य के सरकारी एलीमैंट्री (प्राइमरी और मिडल) और हाई व सीनियर सैकेंडरी स्कूलों को जारी की गई है। 

Content Writer

Vatika