राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास की संगत के लिए अच्छी खबर, मिली ये सुविधा
punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2023 - 09:22 AM (IST)

फिरोजपुर : डेरा ब्यास संगत के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, रेल विभाग डेरा ब्यास से सहारनपुर और हजरत निजामुदीन स्टेशनों के लिए स्पैशल रेलगाड़ियां चलाने जा रहा है, जिससे संगत को काफी राहत मिलेगी।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 04039 हजरत निजामुदीन स्टेशन से 29 जून को सायं 7.40 बजे चलकर अगले दिन प्रात: 4.05 बजे ब्यास पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04040 डेरा ब्यास स्टेशन से 2 जुलाई को रात 9 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4 बजे हजरत निजामुदीन स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में ठहराव नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी स्टेशनों पर होगा।
गाड़ी संख्या 04511 सहारनपुर स्टेशन से 30 जून को रात 8.50 बजे चलकर अगले दिन प्रात: 2.15 बजे ब्यास स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04512 ब्यास स्टेशन से 2 जुलाई को शाम 3 बजे रवाना हो इसी दिन रात 8.20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में ठहराव यमुनानगर, जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी स्टेशनों पर होगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

सतना: भरभराकर गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, 1 शव बरामद

Shardiya Navratri: इस साल पूरे 9 दिन तक रहेंगे शारदीय नवरात्रि, देखें पूरी List

प्रियंका गांधी कल मप्र दौरे पर जाएंगी, जनसभा को करेंगी संबोधित

देवरिया नरसंहार: एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या मामले में 4 और गिरफ्तार, अब तक कुल 20 लोग पकड़े गए