छतबीड़ चिड़ियाघर घुमने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर, इस तारीख से फिर खुलेगा

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 11:20 AM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): राज्य के वन और जंगली जीव सुरक्षा विभाग द्वारा छतबीड़ चिडिय़ाघर और चार अन्य चिडिय़ाघरों लुधियाना, पटियाला, बठिंडा और नीलों को 20 जुलाई से कोविड संबंधी सावधानियों के सख्त पालन के साथ फिर खोलने का ऐलान किया गया है। 

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक छतबीड़ चिडिय़ाघर हफ्ते में 6 दिन (सोमवार को बंद) लोगों के लिए सुबह साढ़े 9 से शाम साढ़े 4 बजे तक खुलेगा। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर दर्शकों को सामाजिक दूरी, सीमित संख्या और स्टैगर्ड एंट्री अनुसार चिडिय़ाघर में दाखिल किया जाएगा।

चिडिय़ाघर में आम स्थिति के फिर बहाल होने तक अलग-अलग स्लाटों में सिर्फ सीमित संख्या में टिकटें उपलब्ध होंगी और एंट्री टिकटें दाखिले से सिर्फ दो घंटों के लिए ही वाजिब होंगी। चिडिय़ाघर में दाखिला लेने और अन्य सहूलियतों के लिए टिकटें ऑनलाइन बुक की जा सकती हैं, जिसका ङ्क्षलक चिडिय़ाघर की वैबसाइट पर उपलब्ध है। 

Content Writer

Vatika