Indian Railway: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर
punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2023 - 10:55 AM (IST)

जालंधर: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि रेलवे विभाग ने फिरोजपुर की ओर से आने जाने वाली सभी ट्रेनों को बहाल कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों भारी बारिश के कारण बने बाढ़ जैसे हालातों के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ा था।
रेलवे विभाग ने एहतियात के तौर पर अंबाला, चंडीगढ़, हरिद्वार, फिरोजपुर जैसे कई प्रमुख रूटों पर चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया था जबकि कई ट्रेनों को रूट डाइवर्ट करके चलाया जा रहा था। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने के बाद रेलवे विभाग उक्त सभी रूटों पर चलने वाली ट्रेनों को बहाल कर दिया है लेकिन फिरोजपुर रूट पर मक्खू और गिदडपिंडी स्टेशन के बीच रेल लाइनें पानी के अंदर ढक गई थी, जिस कारण इस रूट को बंद रखा गया था। बीते दिन लोहियां तक ट्रेनें चलाई गई अब फिरोजपुर रूट की और आने जाने वाली सभी ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। जिन की सूची इस प्रकार है :-
फिरोजपुर रूट की इन ट्रेनों को किया गया बहाल
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम
04170 फिरोजपुर कैंट - जालंधर सिटी
04598 जालंधर सिटी - होशियारपुर
04597 होशियारपुर - जालंधर सिटी
04169 जालंधर सिटी - फिरोजपुर कैंट
06966 फिरोजपुर - जालंधर सिटी
04637 जालंधर सिटी - फिरोजपुर
04638 फिरोजपुर - जालंधर सिटी
06968 फिरोजपुर - जालंधर सिटी
06963 जालंधर सिटी -फिरोजपुर
04634 फिरोजपुर - जालंधर सिटी
06965 जालंधर सिटी - फिरोजपुर
06967 जालंधर सिटी - फिरोजपुर
06964 फिरोजपुर - जालंधर सिटी
04633 जालंधर सिटी - फिरोजपुर
19223 अहमदाबाद - जम्मू तवी
19224 जम्मू तवी - अहमदाबाद
19225 जोधपुर - जम्मू तवी
19226 जम्मू तवी - जोधपुर
19416 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - अहमदाबाद
13307 धनबाद - फिरोजपुर कैंट
13308 फिरोजपुर कैंट - धनबाद