रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अमृतसर से दो रूटों पर चलेंगी त्योहार स्पेशल ट्रेनें
punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 01:52 PM (IST)
अमृतसर (जशन) : आगामी त्यौहारों के मद्देनजर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अमृतसर से कोलकाता और बरौनी के बीच आरक्षित त्यौहार स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर स्पैशल (04624/04623) के तहत ट्रेन संख्या 04624 अमृतसर से कोलकाता के लिए 7 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होकर 42 घंटे 50 मिनट बाद दोपहर 3 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04623 कोलकाता से 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 4:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
इसी तरह अमृतसर-बरौनी-अमृतसर स्पेशल (04668/04667) ट्रेन संख्या 04668 अमृतसर से 4 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रात 8:10 बजे रवाना होकर 30 घंटे बाद सुबह 2:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04667 बरौनी से 6 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 5:05 बजे रवाना होकर 32 घंटे 45 मिनट बाद दोपहर 1:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
दोनों ट्रेनों का ठहराव ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली समेत मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रहेगा। कोलकाता स्पैशल में सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, बरौनी, किऊल, जसीडीह, आसनसोल व बर्द्धमान आदि स्टेशन शामिल हैं, जबकि बरौनी स्पैशल वाराणसी, प्रतापगढ़, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी आदि स्टेशनों पर रुकेगी। दोनों स्पैशल ट्रेनों में 1 एसी-2 टियर, 2 एसी-3 टियर, 9 स्लीपर और 6 जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

