विरासत-ए-खालसा जाने वालों के लिए अच्छी खबर

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 09:40 AM (IST)

श्री आनंदपुर साहिब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा होला मोहल्ला के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश के बाद विश्व प्रसिद्ध विरासत-ए-खालसा पर्यटकों के लिए सुबह 8 से शाम 8 बजे तक खोलने का फैसला लिया गया है।

 पहले यह म्यूजियम पर्यटकों के लिए 6: 30 घंटे खोला जाता है, पहले प्रतिदिन लगभग 4200 पर्यटक  म्यूजियम में पहुंचते थे, जबकि  समय बढ़ने से यह गिनती लगभग 25 हजार होने की संभावना है। पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने होला महल्ला के दौरान  विरासत-ए-खालसा को पर्यटकों के लिए 12 घंटे के लिए खोलने के आदेश जारी किए हैं।

Content Writer

Vatika