पंजाब में वार्डबंदी पर यू-टर्न, सरकार ने सभी नए नोटिफिकेशन किए रद्द

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 12:29 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार द्वारा वार्डों की हदबंदी की नोटिफिकेशन की रद्द कर दी गई है। बता दें कि सरकार द्वारा वार्डों की नई हदबंदी से संबंधित सभी नोटिफिकेशन वापस ले लिए हैं। सरकार ने यह जानकारी हाईकोर्ट में दी है।

जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2025 के बाद जारी किए गए सभी वार्डबंदी नोटिफिकेशन रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही अब राज्य के नगर निगम चुनाव पुरानी वार्डबंदी के आधार पर ही कराए जाएंगे। इस फैसले के बाद सभी नगर निगमों में की गई नई हदबंदी और संबंधित अधिसूचनाएं निरस्त मानी जाएंगी। मामले को लेकर अब हाईकोर्ट में अगली सुनवाई सोमवार को होगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News