प्रकाश सिंह बादल सहित पूर्व नेताओं से वापस लिए सरकारी फ्लैट, इन आप'' विधायकों को किए अलॉट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 03:12 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद सरकार की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और सीनियर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया से चंडीगढ़ के सरकारी फ्लैट वापस ले लिए गए हैं। पंजाब सरकार की तरफ से यह तीनों ही फ्लैट आम आदमी पार्टी के विधायकों को अलॉट किए गए हैं।

आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल वाला फ्लैट उन्हें हराने वाले गुरमीत सिंह खुड्डियां को अलॉट किया गया है। इसके इलावा बिक्रम मजीठिया वाला फ्लैट चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह को अलॉट किया गया है। इसके साथ ही सुखबीर बादल वाला फ्लैट दिलराज भूंदड़ के नाम पर अलॉट किया गया था। अब यह फ्लैट जगरूप सिंह गिल को अलॉट कर दिया गया है।

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा में जीत हासिल करने वाले विधायकों को चंडीगढ़ में सरकारी फ्लैट अलॉट किए जाते हैं। पंजाब के पास कुल 65 फ्लैट होने के कारण कैबिनेट मंत्रियों के बाद बचने वाले विधायकों की संख्या को देखते हुए पार्टी के मुताबिक फ्लैट जारी किए जाते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash