28 नवम्बर को चंडीगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानें क्यों?

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 06:12 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में 28 नवम्बर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को देखते चंडीगढ़ प्रशासन ने 28 नवम्बर सोमवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। चंडीगढ़ प्रशासन के होम सेक्रेटरी नितिन कुमार यादव ने यह नोटिफिकेशन जारी की है। इस दिन चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन आने वाले सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। 

बता दें कि पंजाब में इस दिन पहले से ही सार्वजनिक अवकाश रहता है। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इस संबंध में उक्त फैसला लिया है। प्रशासन के अंतर्गत आते सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्ड, कार्पोरेशन, संस्थाओं, औद्योगिक संस्थाओं में अवकाश रहेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Subhash Kapoor