सरकारी अस्पताल के बाहर चल रहा ''नशे का धंधा'', सरेआम बेचे जा रहे नशीले कैप्सूल

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 10:06 AM (IST)

जलालाबाद (आदर्श, जतिंदर): एक तरफ पंजाब सरकार नशा रोकने के दावे कर रही है और पुलिस भी दिन-रात नशा बेचने वालों को पकड़ने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जलालाबाद से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जहां फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर स्थित सिविल अस्पताल के बाहर चाय के खोखे की आड़ में सरेआम नशे के कैप्सूल बेचे जा रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच की गई तो अमीर खास थाने की पुलिस के कई राज सामने आए जहां कि युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम पूरी तरह फेल साबित होती दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो मामले में जब उक्त शख्स के बात की गई तो उसने कई और राज खोल दिए। उसने कहा कि यहां एक नहीं बल्कि कई लोग नशा बेचते हैं। रोजाना 400 नशे के कैप्सूल बेचे जाते है। इतना ही नहीं उसने कहा कि उसे पुलिस दो बार लेकर गई है, एक बार केस दर्ज किया और दूसरी बार थाना अमीर खास थाने की पुलिस ने पैसे लेकर छोड़ दिया। इस मामले को लेकर सरकारी अस्पताल के बाहर नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले लोग एक-दूसरे पर चिट्टे का नशा और नशीली गोलियां बेचने का आरोप लगाते रहे और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

अब देखना यह होगा कि नशीली गोलियां बेचने वाले लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित अमीर खास थाने की पुलिस इन तस्करों को पकड़कर उचित कानूनी कार्रवाई करेगी या फिर यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। इस मामले को लेकर जब अमीर खास थाने के अधिकारी जुगराज सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि समय-समय पर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करती है। जब उनसे जलालाबाद में सरकारी अस्पताल के बाहर खुलेआम बेची जा रही नशीली गोलियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News