कर्मचारियों के DA को लेकर जल्द आ सकता है बड़ा फैसला! खींचतान खत्म होने के आसार
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 05:46 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कर्मचारियों के लंबे समय से चले आ रहे DA बकाया और वेतन से जुड़े विवाद के बीच सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट सब-कमेटी ने 2020 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर DA देने का प्रस्ताव रखा है। अब इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंजूरी का इंतजार है।
अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो पंजाब के कर्मचारियों को DA के मामले में बड़ी राहत मिल सकती है। खास बात यह है कि DA के बकाए को लेकर कर्मचारी संगठनों और सरकार के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। अब कर्मचारियों की नजर मुख्यमंत्री भगवंत मान के संभावित फैसले पर है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इसका सीधा असर हजारों सरकारी कर्मचारियों के वेतन और DA पर पड़ सकता है।

