पंजाब के हाकी खिलाड़ियों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, कैप्टन और खेल मंत्री ने दी बधाई

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 12:41 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तरफ से भारतीय पुरुष हाकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने की बधाई दी गई है। इसके साथ ही पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों को एक -एक करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान किया गया है।

कैप्टन ने भारतीय टीम की जीत पर ख़ुशी ज़ाहिर करते कहा है कि इस टीम ने 41 सालों के बाद भारत को मैडल दिया है। हमें टीम के सभी सदस्यों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि 41 सालों बाद कांस्य पदक मिलना हमारे लिए सोने के तमगे के बराबर है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और उनके ट्रैनर को बहुत -बहुत बधाई दी है। इस मौके पर खेल मंत्री की तरफ से भी हाकी टीम को बधाई दी गई है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय हाकी टीम के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।
 

Content Writer

Vatika