सरकार ने SGPC के पदाधिकारियों के नाम अधिसूचित किए

punjabkesari.in Thursday, Aug 30, 2018 - 08:11 PM (IST)

नई दिल्ली/चंडीगढ़(भाषा): केन्द्र ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के पदाधिकारियों के नामों को अधिसूचित किया है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के गुरुद्वारों का प्रबंधन करने वाली एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह और महासचिव गुरबचन सिंह कर्मूवाल हैं। 

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 15 सदस्यीय एसजीपीसी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का प्रबंधन भी करती है। एसजीपीसी में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एक कनिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे। रघुजीत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे और हरपाल सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे। 

कार्यकारी समिति के सदस्यों में सज्जन सिंह, भगवंत सिंह, लखबीर सिंह, बीबी गुरप्रीत कौर, गुरतेज सिंह, हरदेव सिंह, रवीन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह (प्रथम), गुरमीत सिंह (द्वितीय), नवतेज सिंह और अमरीक सिंह शामिल हैं। 29 नवम्बर,2017 को हुई आम सभा में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के सदस्यों को चुना गया था। निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम केन्द्र सरकार ने प्रकाशित किए है।     

Vaneet