Punjab में एक बार फिर बदलेगा सरकारी दफ्तरों का समय, जानें New Timing
punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 01:08 PM (IST)
लुधियाना (हितेश) : पंजाब के सरकारी दफ्तरों, शैक्षणिक संस्थानों को लेकर नए आदेश जारी हुए हैं। दरअसल, बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में फिर से बदलाव कर दिया है। नए आदेशों के अनुसार पंजाब सरकार ने पंजाब राज्य के चंडीगढ़ और पंजाब में स्थित सभी सरकारी दफ्तरों और संस्थानों का कार्य समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 तक पहले की तरह कर दिया गया है। जारी हुए आदेश 1 जुलाई 2026 (बुधवार) से लागू होंगे।

आपको बता दें कि, पंजाब सरकार ने बढ़ती गर्मी और हीटवेव के अलर्ट के चलते 25 मई 2026 को राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों और शैक्षणिक संस्थानों समय सुबह 7:30 बजे से शाम 1:30 बजे तक का समय आगले आदेशों तक लागू किया गया था। अब जैसे कि मौसम सामान्य है तो सरकार ने एक बार समय को पहले की तरह कर दिया है। सभी विभागों और अधिकारियों को इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

