पंजाब में कल तक धान की सरकारी खरीद 142 लाख टन के पार

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 08:54 PM (IST)

फरीदकोटः पंजाब की विभिन्न मंडियों में कल तक 142.77 लाख टन धान की आवक हुई। मंडियों में कुल आवक में से 140.63 लाख टन धान की खरीद की गई है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल डोड ने आज यहां दी। 

उन्होंने कहा कि पिछले साल इस अवधि के दौरान राज्य की विभिन्न मंडियों में धान की आवक 110.27 लाख तक पहुंच गई थी जिसमें से 108.36 लाख टन धान की खरीद की गई थी। उनके अनुसार पंजाब मंडी बोर्ड ने किसानों को अब तक 26.30 लाख पास जारी किए हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनके सभी धान की खरीद की जाएगी। मुख्यमंत्री के निरंतर और व्यक्तिगत प्रयासों के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ने 35,552.61 करोड़ रुपए की नकद ऋण सीमा निर्धारित की है। (सी.सी.एल.) को नवंबर के पूरे महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब में चल रहे धान खरीद सीजन के लिए (सी.सी.एल.) के लिए अक्तूबर महीने के लिए 30,220,82 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। कैप्टन की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। अब किसानों द्वारा धान की खरीद के लिए रुपए की कोई कमी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News