पंजाब में आज से धान की सरकारी खरीद शुरू, मंडियों में किए गए मुकम्मल प्रबंध

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 09:28 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत) : पंजाब में 1 अक्तूबर यानी आज से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है।  मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार यह यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है कि 1 अक्तूबर से शुरू हो रहे खरीफ मार्कीटिंग सीजन 2022-23 के दौरान किसी भी किसान को मंडियों में कोई मुश्किल पेश न आए क्योंकि किसान इस कृषि प्रधान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। 

राज्य के खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज कहा कि खरीफ सीजन के 2022-23 के दौरान समूह खरीद एजैंसियों की तरफ से भारत सरकार की तरफ से निर्धारित किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060 रुपए के प्रति क्विंटल धान की फसल ग्रेड-ए और 2040 रुपए प्रति क्विंटल  धान की फसल कॉमन वैरायटी पर खरीद की जाएगी।

 धान की खरीद तारीख 01.10.2022 से शुरू होगी जो कि तारीख 30. 11.2022. तक चलेगी। भारत सरकार की तरफ से सरकारी खरीद एजैंसियों के लिए कुल 184.45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि राज्य सरकार की तरफ से कुल 191 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के जरूरी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News