राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पहुंचे अमृतसर, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब हुए नतमस्तक

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 07:34 PM (IST)

अमृतसर : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज अमृतसर के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सिख धर्म के सबसे पवित्र धाम सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर श्रद्धा व्यक्त की। भारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच राज्यपाल ने गुरु घर में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की और वाहेगुरु का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद भाग्यशाली है, क्योंकि आज सिखों के दूसरे गुरु, गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पावन मौके पर गुरु घर में हाजिरी लगाना उनके लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है।

राज्यपाल ने कहा कि जब भी वे सचखंड हरिमंदिर साहिब आते हैं, तो देश और पंजाब की सुख-शांति के लिए अरदास करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की कृपा से ही वे पिछले डेढ़ साल से पंजाब की भलाई के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरे के लिए कोई विशेष योजना नहीं थी, लेकिन अचानक अमृतसर आने का अवसर मिला और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने गुरु चरणों में नमन करते हुए देश, पंजाब और पूरी मानवता की भलाई के लिए प्रार्थना की और कहा कि वे हमेशा गुरु की कृपा से सेवा करते रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News