राज्यपाल ने जालंधर रेड क्रॉस सोसाइटी को किया सम्मानित

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 07:47 PM (IST)

जालन्धर: जालंधर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्तदान और सदस्यता श्रेणी में राज्य भर में तीसरा स्थान हासिल किया है। पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने शुक्रवार शाम जालंधर के जिला उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा को चंडीगढ़ में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की सालाना बैठक में अवार्ड प्रदान किया। 

राज्यपाल ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटियों द्वारा समाज के जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सहराना की। उन्होंने उपायुक्त को अपने-अपने जिलों में फस्ट एड प्रशिक्षण के लिए भी उचित प्रबंध करने के लिए कहा। अवार्ड प्राप्त करने उपरांत श्री शर्मा ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि यह अवार्ड जिला प्रशासन को लोगों की सेवा को ओर भी वचनबद्धता और लगन से करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि इस अवार्ड के लिए चुना जाना सोसाइटी और जालंधर निवासियों के लिए बड़े गर्व की बात है।  

Vaneet