कैप्टन को 6 सलाहकारों की नियुक्तियों संबंधी राज्यपाल की ओर से झटका

punjabkesari.in Wednesday, Dec 25, 2019 - 02:52 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को बड़ा झटका दिया है। राज्यपाल ने 6 विधायकों की सलाहकारों के तौर पर नियुक्तियों संबंधी संशोधन बिल को वापस भेज दिया है। राज्यपाल ने भेजे गए संशोधन बिल संबंधी पंजाब सरकार से 13 मामलों पर जानकारी मांगी है। इससे पहले भी पंजाब सरकार ने ऑर्डिनेंस द्वारा सलाहकारों की नियुक्तियों पर राज्यपाल की मोहर लगवाने की कोशिश की थी लेकिन राज्यपाल ने ऑर्डिनेंस भी वापस भेज दिया था।

राज्यपाल ने बिल वापस भेजते समय जिला सरकार से सलाहकारों की राजनैतिक नियुक्तियों संबंधी सवाल पूछे हैं। जिक्रयोग्य है कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस साल 9 सितम्बर को 5 विधायकों कुशलदीप सिंह, अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग, संगत सिंह गिलजिया, इन्दरबीर सिंह वक्तों, कुलजीत सिंह नागरा को सलाहकार नियुक्त करते हुए कैबिनेट रैंक दिया था और ऑर्डिनेंस जारी करके नियुक्तियों को मंजूरी दिलाने की कोशिश की थी लेकिन राज्यपाल ने ऑर्डिनेंस को परवानगी नहीं दी थी। 

पूछे गए यह 13 सवाल-
1. क्या पब्लिक ऑर्डर के तहत बनाए गए हैं पद?
2. सलाहकारों की सहूलतें, वेतन, और विशेष अधिकार क्या होंगे?
3. सलाहकारों की जिम्मेदारियां और ड्यूटियां क्या हैं?
4. क्या सलाहकारों की सरकारी फाइलों तक पहुंच होगी?
5. क्या सलाहकार पद की कस्म उठाते हैं?
6. क्या सलाहकारों को स्टाफ मिलता है?
7. क्या सलाहकारों से काम के लिए नियम तय किए गए हैं?
8. क्या अधिकारियों के लिए किसी तरह की योग्यता निश्चित की गई है?
9. कितने पद बनाए गए हैं, क्या पदों की कोई हद है?
10. सलाहकार किसके प्रति उत्तरदायी होंगे, CM को किस तरह की सलाह देंगे?
11. मुख्यमंत्री को दी सलाह का कानूनी पक्ष क्या है?
12. क्या कामों को लेकर सदन प्रति उत्तरदायी होंगे सलाहकार?
13. हाईकोर्ट में चल रहे केस का स्टेट्स क्या है?

Edited By

Sunita sarangal