पंजाब सरकार की तरफ से सुमैध सैनी के खिलाफ केस चलाने के लिए हरी झंडी

punjabkesari.in Monday, Feb 01, 2021 - 11:27 AM (IST)

फरीदकोटः बहबल कलां कोटकपूरा गोलीकांड में नामजद किए गए पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. सुमैध सिंह सैनी के खिलाफ पंजाब के गृह विभाग ने केस चलाने को हरी झंडी दे दी है। कोटकपूरा और बहबल कलां गोलीकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने पूर्व डी.जी.पी. सैनी के खिलाफ पंजाब सरकार के गृह विभाग से लिखित इजाजत मांगी थी, जो फौजदारी कानून मुताबिक लाजमी थी। 

गृह विभाग ने पूर्व डी.जी.पी. सुमैध सैनी के खिलाफ विशेष जांच टीम की तरफ से एकत्रित किए गए सबूतों और गवाहों की गवाही की जांच करने के बाद आदेश दिए है कि पूर्व डी.जी.पी. सैनी के खिलाफ एकत्रित किए गए सबूत उसके खिलाफ केस चलाने के लिए काफी है। इसलिए इस पुलिस अधिकारी के खिलाफ केस चलाने की इजाजत दी है। जांच टीम के विशेष मैंबर आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि कानूनी तौर पर जरूरत वाले दस्तावेज अदालत में पेश कर दिए गए है। इलाका मैजिस्ट्रेट ने पूर्व डी.जी.पी. को आदेश दिए है कि वह 9 फरवरी को अदालत के सामने निजी तौर पर पेश हो। 

Vatika